ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

UP के मदरसा में ‘Made in Pakistan’ पंखा मिलने के बाद हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

कुशीनगर के एक मदरसे में ‘Made in Pakistan’ लिखा पंखा मिलने से हड़कंप मच गया। मरम्मत के दौरान खुलासा होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Made in Pakistan Fan
मदरसा में पाकिस्तानी पंखा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Made in Pakistan Fan: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मदरसे के अंदर पाकिस्तान में बना पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला उस समय सामने आया जब मदरसे का खराब पंखा मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास ले जाया गया। पंखे पर ‘Made in Pakistan’ लिखा देखकर मैकेनिक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।


यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मदरसे में लगा पंखा खराब हो गया था, जिसके बाद मौलवी उसे रिपेयरिंग के लिए दुकान पर लेकर पहुंचे। मरम्मत के दौरान मैकेनिक की नजर पंखे पर लिखे ‘Made in Pakistan’ पर पड़ी। इसके बाद कुछ स्थानीय युवकों ने पंखे की तस्वीर लेकर पुलिस को सूचना दी।


देखते ही देखते मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मदरसा प्रबंधक को हिरासत में लिया है। वहीं मदरसा संचालक का कहना है कि यह पंखा दुबई में काम करने गए एक युवक ने अपने घर भेजा था। बाद में युवक के पिता ने इसे मदरसे में दान कर दिया। उनका दावा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पंखा पाकिस्तान में बना है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पाकिस्तान में बना यह पंखा भारत तक कैसे पहुंचा और इसे मदरसे में किसने लगाया। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता