ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

कुख्यात विकास यादव गिरफ्तार, एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

SAHARSA: सहरसा में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी विकास यादव एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है। सिमरी बख्तियार

कुख्यात विकास यादव गिरफ्तार, एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी विकास यादव एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है। सिमरी बख्तियारपुर के सुखासनी गांव के रहने वाले विकास यादव को गिरफ्तार किया गया है। 


सहरसा पुलिस और एसटीएफ टीम ने संयुक्त छापेमारी की इस दौरान कुख्यात अपराधी विकास यादव को सुखासनी से गिरफ्तार किया गया। कुख्यात अपराधी विकास ने ना सिर्फ सहरसा बल्कि अन्य जिलों में भी अपना आतंक मचा रखा था। 


बख्तियारपुर (कनरिया) , तिलकेश्वर (कुशेश्वर) और महिषी थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और आखिरकार सफलता मिल गयी। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध सहरसा जिला के अलावा अन्य जिले में भी संगीन अपराध के मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। 


कुख्यात विकास यादव गिरफ्तार, एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई