ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

Bihar Crime News: किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और कथित बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया और जब्त ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

Bihar Crime News
पुलिस टीम पर हमला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले में खाकी पर हमले की एक बड़ी और दुस्साहसिक घटना सामने आई है। पोठिया थाना क्षेत्र के दलुवाहाट नेपाली चौक (वीरपुर कॉलोनी) के पास अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई की, तो ग्रामीणों और कथित बालू माफियाओं ने पुलिस टीम के साथ मारपीट और बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हो गए।


घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चिचुआबाड़ी ओपी पिकेट प्रभारी ब्रज किशोर बैजू अपनी टीम के साथ नियमित गश्ती पर थे। इसी दौरान वीरपुर कॉलोनी के पास उन्हें एक बालू लदा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


पिकेट प्रभारी ने इसकी सूचना तत्काल खनन विभाग को दी और जब्त ट्रैक्टर को चिचुआबाड़ी पिकेट लाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व और कथित बालू माफिया मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की और भिड़ंत में बदल गई।


स्थिति को देखते हुए पुलिस वाहन चालक ने साक्ष्य के तौर पर घटना की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। आरोप है कि इससे नाराज एक ग्रामीण ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर बालू लदे ट्रैक्टर को स्टार्ट किया और लेकर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अंजय अमन, पोठिया थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने मुख्य आरोपियों के घरों पर तत्काल छापेमारी की। इस दौरान पुलिसकर्मी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी ट्रैक्टर सहित फरार होने में सफल रहे। चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ब्रज किशोर बैजू के बयान पर पोठिया थाना में दो नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और फरार ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता