ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

शादीशुदा लड़की के साथ इश्क फरमाना पड़ गया महंगा, किडनैप कर युवक को मार दी गोली

BANKA: शादीशुदा लड़की से इश्क फरमाना एक लड़के को महंगा पड़ गया. प्रेम प्रसंग में युवक के साथ उसके दोस्त को भी गोली मार दी गई. घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. गोप

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BANKA: शादीशुदा लड़की से इश्क फरमाना एक लड़के को महंगा पड़ गया. प्रेम प्रसंग में युवक के साथ उसके दोस्त को भी गोली मार दी गई. घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. गोपालपुर के रहने वाले 25 साल के निक्कू दास की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को शाहकुंड की बुढ़िया नदी में फेंक दिया. 


मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रोड पर हुए गोलीकांड में घायल सोनू मृतक का साथी है. गोली लगने के बाद वह मौके से बचकर भाग निकला था. कहा जा रहा है कि निक्कू को बदमाशों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी. अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी निक्कू के चाचा सुशील दास ने भतीजे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. सुशील ने बताया कि सोनू के साथ निक्कू घर से निकला था. सोनू के बारे में पता चला कि उसे गोली लगी है वहीं भतीजे के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसे फंटूस ने पकड़ कर रख लिया है.

दरअसल कुछ दिन पहले फंटूस की पत्नी से सोनू ने भागकर शादी कर ली थी. जिसके बाद से फंटूस बेहद नाराज था. फंटूस ओडिशा में नौकरी करता है. फंटूस जब भी पत्नी को फोन करता था तो वह रिसीव नहीं करती थी. इस पर उसे शक हुआ और पता चला कि गांव के ही सोनू नाम के लड़के से उसका लव अफेयर चल रहा है. आशंका है कि इसी कारण से फंटूस ने ही दोनों को गोली मारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स