ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

खान सर के खिलाफ मामला दर्ज, छात्रों को उकसाने का आरोप

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां प्रसिद्ध Youtuber और शिक्षक खान सर के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। 15 से अधिक लोगों को नामजद बनाया गया है

खान सर के खिलाफ मामला दर्ज, छात्रों को उकसाने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां प्रसिद्ध Youtuber और शिक्षक खान सर के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। 15 से अधिक लोगों को नामजद बनाया गया है तो वही 500 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। खान सर पर छात्रों को उकसाने और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगा है।    


बता दें कि RRB-NTPC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्र लगातार तीन दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। गया में छात्रों ने दो बार ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी वही जहानाबाद में भी जमकर उत्पात मचाया। छात्रों का हंगामा और प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि अब रेल मंत्रालय की ओर से जांच के आदेश दिए गये हैं। बिहार समेत देश के कई दूसरे हिस्सों में छात्रों के उग्र हंगामे के बाद रेल मंत्रालय ने NTPC यानि नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी और RRB के लेवल 1 की परीक्षा पर रोक लगा दिया है। 


रेलवे मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी कि परीक्षाओं पर रोक लगाने के साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया गया है। खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने छात्रों से यह अपील की थी की वे सरकारी संपत्ती को ना जलाए। इसे किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं। मामले की जांच के लिए कमिटी बनाई गयी है। छात्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद छात्र लगातार हंगामा मचा रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से अपील की थी कि रेलवे आपकी खुद की संपत्ति है इसे क्यों जला रहे हैं। इसे सुरक्षित रखें और कानून को हाथ में ना लें। 


रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हमारे लिए छात्र हमारे भाई हैं हम उनके मामले को लेकर संवेदनशील हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा था कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं और फायदा उठा रहे हैं जो बिलकुल गलत बात है। वही आज प्रसिद्ध Youtuber और शिक्षक खान सर के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। 15 से अधिक लोगों को नामजद बनाया गया है तो वही 500 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। खान सर पर छात्रों को उकसाने और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगा है।