ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

खगड़िया में कार चला रहे युवक ने 6 बच्चों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया में एक युवक ने मैदान में खेल रहे 6 बच्चों को कार से रौंद दिया. इस घटना में कार के पहिये के नीचे आकर एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. 6 महीने की एक

खगड़िया में कार चला रहे युवक ने 6 बच्चों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया में एक युवक ने मैदान में खेल रहे 6 बच्चों को कार से रौंद दिया. इस घटना में कार के पहिये के नीचे आकर एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. 6 महीने की एक नवजात बच्ची समेत पांच बच्चे घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैसे इस मामले को रफा-दफा करने की भी कवायद हो रही है. पुलिस कह रही है कि कार सीखने के दौरान ये हादसा हुआ.


ये वाकया खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के पितौंझिया गांव की है. घटना आज दोपहर बाद हुई है. लेकिन देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. गोगरी के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ये हादसा कार सीखने के दौरान हुआ है. इसमें एक बच्ची की मौत हुई है और कुछ घायल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


मैदान में खेल रहे बच्चों को कार ने रौंदा

प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि वायका पितौंझिया गांव के मैदान में हुआ है. गांव के बच्चे मैदान में खेल रहे थे. उसी दौरान गांव के ही नागो चौरसिया का बेटा अमितेश कुमार उर्फ पंकज वहां कार चलाने आ गया. उसके साथ गांव का ही मिथिलेश कुमार यादव भी था. मैदान में कार चलाने के बाद जब गाड़ी को बाहर निकालने लगा तो सामने से एक दूसरी कार आ गयी. इसके बाद कार पीछे भागने लगी. मैदान में खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गये. 


स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कार की चपेट में आने से गांव के ही संतुलन यादव की 12 वर्षीय बेटी राधा कुमारी की वहीं मौत हो गयी. कार की चपेट में आने से रुक्मिणी कुमारी, अंजली, रामप्रवेश कुमार, कन्हैया, गौरी कुमारी के साथ साथ एक छह महीने की नवजात बच्ची आरोही कुमारी भी घायल हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव मे कोहराम मचा है. 


मामले को रफा दफा करने की कोशिश

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को तो कब्जे में ले लिया लेकिन आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया. पुलिस कह रही है कि मामले की छानबीन की जा रही है. उधर पुलिस में मामला जाने के बाद थाना में बिचौलिए की भीड़ जुटने लगी. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कार चलाने वाले युवक को बचाने के लिए मैनेजमेंट किया जा रहा है. उधर थानेदार ने कहा कि उन्हें मृत या घायल बच्चों के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला. जैसे ही लिखित सूचना मिलेगी वैसे ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.