ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना से दो शातिर साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, कुछ ही महीनों में ठग लिए पांच करोड़, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने राजधानी में छीपकर रह रहे दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साइबर ठग पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं और 6 महीने के भीतर करीब पांच करोड

पटना से दो शातिर साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, कुछ ही महीनों में ठग लिए पांच करोड़, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने राजधानी में छीपकर रह रहे दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साइबर ठग पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं और 6 महीने के भीतर करीब पांच करोड़ रुपए का चूना लोगों को लगा चुके हैं। दोनों को कदमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान दोनों शातिर का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।


गिरफ्त में आए दोनों ठगों की पहचान पश्चिम चंपारण के जौकटिया निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण के नौरंगिया की रहने वाली ईशा कुमार की रूप में हुई है। दोनों आरोपी पटना में रहकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। साइबर क्राइम के एक केस की जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों ने पिछले 6 महीने में पांच करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी की है। जांच में दोनों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। दोनों ने पाकिस्तान के रहने वाले एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानियों को पासबुक नंबर उपलब्ध कराए थे। दोनों शातिर और उसके साथियों ने अलग-अलग बैंकों में एक सौ से अधिक खाते खुलवाए हैं। इन खातों को पाकिस्तान के 15 से अधिक लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं।


पुलिस के मुताबिक, पाक में साइबर अपराध से जुड़े लोग दोनों को एक साल से हर दिन खाते में दो से तीन लाख रूपए भेज रहे थे। दोनों अपने हिस्से के पैसे निकालने के बाद बाकी बचे पैसों को विभिन्न माध्यमों से बैंक खातों में जमा कर उसे पाकिस्तान के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। दोनों हर दिन पाकिस्तान के साइबर अपराधियों को व्हाट्सएप के जरिए बात करते थे। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत हैं।


दोनों के पास से पुलिस ने 16 एटीएम कार्ड, 8 हजार रुपए कैश, 6 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड, दो अंगूठी समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों शातिर से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियां इकट्ठा कर रही है।