ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कटिहार के कोढा थाने में मिली महिला सिपाही की लाश, मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

KATIHAR/MUNGER: कटिहार के कोढा थाने में फंदे से लटका महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बरामत कोढा थाना के पुलिस अंचल कार्यालय में अनीता तैनात थी। अपने ही रूम के अं

कटिहार के कोढा थाने में मिली महिला सिपाही की लाश, मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR/MUNGER: कटिहार के कोढा थाने में फंदे से लटका महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बरामत कोढा थाना के पुलिस अंचल कार्यालय में अनीता तैनात थी। अपने ही रूम के अंदर फंदे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली है ऐसी आशंका जतायी जा रही है। अंचलाधिकारी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस की वरीय अधिकारी की मौजूदगी में मामले पर जांच की जा रही है। मामला कोढा थाना से जुड़ा हुआ है।


वही मुंगेर में एक विवाहिता की आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जहर खिलाकर हत्या के बाद फांसी पर लटकाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के बरईचक पाटम जहां उत्तम कुमार की शादी वर्ष 2021 में गांव के ही प्रियंका कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सभी कुछ ठीक ठाक चला और उसके बाद दोनों को एक पुत्र की प्राप्ति हुईं लेकिन उसके बाद उत्तम के मन में लालच जाग गया और वह अपनी बीबी प्रियंका के साथ मारपीट करने लगा । जिसको लेकर कई बार प्रियंका ने अपने मां पिता को बताया था । और इस बीच दो दिन पूर्व प्रियंका की मौत जहर खाने और फांसी लगा की घटना के बाद एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई । 


जिसके बाद पति के पति के द्वारा शव को जल्दी से दाह संस्कार करने का प्रयास किया गया । पर पता चलने पर दिल्ली में रह रहे मृतका के परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी । जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया गया । वहीं आज जब मृतका के परिजन दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तो उन्हें बताया कि जमीन बेच उसने अपनी बेटी की शादी की और अब वह दिल्ली में रह मजदूरी करते है। हमेशा उसकी बेटी फोन कर कहती थी कि ससुरालवालों के द्वारा हमेशा उसके साथ मार पीट किया जाता है और फिर सूचना मिली कि उसकी बेटी ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजन दिल्ली से मुंगेर पहुंचे। बेटी के घर गये तो पति और उसके ससुराल वाले सभी फरार हो गये थे। पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं को बल्कि उसकी हत्या की गई है। अब वे अपनी बेटी की हत्या का इंसाफ चाहते हैं। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। अब पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है।

कटिहार के कोढा थाने में मिली महिला सिपाही की लाश, मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या


कटिहार के कोढा थाने में मिली महिला सिपाही की लाश, मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें