ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

कटिहार में CBI का बड़ा डेरा, विदेशी ट्रेडिंग और PFI कनेक्शन की जांच तेज

बिहार के कटिहार में CBI की विशेष टीम विदेशी ट्रेडिंग और PFI कनेक्शन की जांच में जुटी है। पिछले तीन दिनों से चल रही गोपनीय कार्रवाई के बीच बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

बिहार न्यूज
जल्द होगा बड़ा खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक विशेष टीम पिछले तीन दिनों से जिले में कैंप कर विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एजेंसी की इस गोपनीय कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


जानकारी के मुताबिक, जांच का संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित संदिग्ध विदेशी ट्रेडिंग (Foreign Trading) नेटवर्क और प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़ी संभावित फंडिंग से हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर संचालित कुछ संदिग्ध चैनलों और शेल कंपनियों के माध्यम से धन के लेन-देन की जांच की जा रही है।


जांच एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे कटिहार के कुछ कनेक्शन सामने आए हैं। इसी आधार पर सीबीआई स्थानीय स्तर पर विभिन्न कड़ियों को जोड़ने और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसी बेहद गोपनीय तरीके से जांच आगे बढ़ा रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।