ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बड़ी खबर: जोरदार धमाके से दहला नालंदा, बम बनाने के दौरान ब्लास्ट की आशंका

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां अचानक हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल यह स्प

बड़ी खबर: जोरदार धमाके से दहला नालंदा, बम बनाने के दौरान ब्लास्ट की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां अचानक हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ब्लास्ट कैसे हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी और डीएम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया है। घटना बिहार शरीफ के पहाड़पुरा मोहल्ले की है। आशंका जताई जा रही है कि बम बनाने के दौरान धमाका हुआ है हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।


बताया जा रहा है कि पहाड़पुर मोहल्ले में हर दिन की तरह शनिवार को भी लोग अपने काम धंधे में लगे थे, तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया। मौके पर एसपी अशोक मिश्रा, डीएम शशांक शुभंकर और पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।


एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग का धुआं निकलता दिखा है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसपी ने कहा है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ब्लास्ट था या कुछ और हालांकि एसपी ने ब्लास्ट की बात से इनकार किया है। धमाके में दो लोगों के घायल होने के बात सामने आ रही है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।