ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

झारखंड में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, सनकी देवर ने भाभी और दो भतीजों को मौत के घाट उतारा

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही भाभी और दो भतीजों को मौत के घाट उतार दिया। तीहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स ने तीनों शवों क

झारखंड में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, सनकी देवर ने भाभी और दो भतीजों को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही भाभी और दो भतीजों को मौत के घाट उतार दिया। तीहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स ने तीनों शवों को घर से कुछ ही दूर गोबर में छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटु पंडरा टोली गांव की है।


मृतकों की पहचान पूनम कंडुलना और उसके दो बेटों 11 साल के पवन कंडुलना और 9 साल के अर्पित कंडुलना के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक पति की मौत के बाद मृतका पूनम अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके घर के ठीक बगल में ही पूनम का बड़ा देवर विश्राम कंडुलना का घर है, जो  पूनम और उसके बच्चों की देखभाल किया करता था। वहीं छोटा देवर एनोस अपनी मां के साथ रहता था। बीते 29 मार्च की शाम विश्राम और उसकी भाभी पूनम बाजार से मुर्गा लेकर घर आये थे।


विश्राम और पूनम आरोपी एनोस को चिकन बनाने को कहकर गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। एनोस अपने दोनों भतीजों के साथ मुर्गा बना रहा था, इसी दौरान उसने शराब पी लिया। पूनम जब घर पहुंची तो किसी बात को लेकर एनोस के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया। फिर क्या था आरोपी एनोस ने शराब के नशे में अपनी भाभी पूनम की बेरहमी से हत्या कर दी। मां की हत्या होता देख पूनम के दोनों बेटों ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने दोनों भतीजों को भी मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने तीनों शवों को घर के पास गोबर के गड्ढे में दफन कर दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे घर को गोबर से लीप दिया। अगले दिन जब पूनम और उसके दोनों बेटे घर में नहीं दिखे तो तीनों की खोजबीन शुरू हो गई। इसी बीच दुर्गंध आने पर मृतका के बड़े देवर विश्राम को शक हुआ और वह गोबर में छानबीन करने लगा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि ग्रामीणों ने उसे गांव में ही धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।