ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

झारखंड में युवक ने लोगों पर किया रॉड से हमला, 10 लोग घायल, गिरफ्तार

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक सनकी युवक ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दिया.

झारखंड में युवक ने लोगों पर किया रॉड से हमला, 10 लोग घायल, गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक सनकी युवक ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दिया. जिससे कई लोग घयल हो गए. 


जानकारी के अनुसार एक सनकी शख्स हाथों में लोहे की रॉड से जो भी उसे मिलता वो उसपर हमला करता रहा था. ऐसे में उसके हमले से कई लोगों के सिर फट गए. और कुछ लोगों के हाथ टूट गए.  सभी घायलों को राजगंज स्थित स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है.


जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम मुसर्रत अंसारी है. लोगों ने बताया कि किसी के साथ उसकी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. इसके बाद फिर अपने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया.


टैग्स