ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

झारखंड: संदिग्ध हालत में एकसाथ दो शव मिलने से सनसनी, दहशत में इलाके के लोग

GIRIDIH: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एकसाथ दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। तिसरी थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव स्थित ईंट भट्ठा से दो श

झारखंड: संदिग्ध हालत में एकसाथ दो शव मिलने से सनसनी, दहशत में इलाके के लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एकसाथ दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। तिसरी थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव स्थित ईंट भट्ठा से दो शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। दो शवों के मिलने से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।


मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी 36 वर्षीय सिकंदर यादव और 34 साल के संजय राय के रूप में की गई है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते थे। ईंट भट्टा संचालक की मानें तो दोनों देर रात शराब पीकर पहुंचे थे और और सुबह दोनों का शव मिला।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि दोनों की मौत किस कारण से हुई है। उधर, इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।