ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

झारखंड: घर से लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

LATEHAR: खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बच्च

झारखंड: घर से लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि दलित परिवार की दस साल की बच्ची शुक्रवार की रात से अपने घर से लापता थी। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन देर रात तक उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के लोगो ने बच्ची का शव एक पेड़ के नीचे देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।