ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

बिहार : अवैध संबंध के शक में डॉक्टर का मर्डर, क्लिनिक से बाहर खींचकर दबंगों ने मार डाला

JAMUI : बिहार के जमुई जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ दबंगों ने क्लिनिक में घुसकर एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के साथ अवैध संबंध के शक

बिहार : अवैध संबंध के शक में डॉक्टर का मर्डर, क्लिनिक से बाहर खींचकर दबंगों ने मार डाला
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ दबंगों ने क्लिनिक में घुसकर एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के साथ अवैध संबंध के शक में डॉक्टर की हत्या की गई है. 


घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के निचली सेवा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, नुनूलाल पंडित का 40 वर्षीय पुत्र मनोज पंडित गांव में ग्रामीण चिकित्सक था. घटना के दिन वह अपने क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था. तभी बिचला टोला के कुछ दबंग गौतम दास, अरविंद दास, महेश दास, अरविंद कुमार दास अचानक उसके क्लीनिक पर उसे क्लीनिक से बाहर निकालकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान कई लोगों ने डॉक्टर को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक दबंगों ने पीट-पीटकर डॉक्टर की हत्या कर दी थी. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर गिद्धौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की सूचना पर गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


बताया जाता है कि रक्षाबंधन के दिन ग्रामीण चिकित्सक का फोटो एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं परिजनों को आशंका है कि उसी महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर हत्या की गई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे है.

टैग्स