ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुचें पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुचें पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी घायल; DJ बजाने से रोका तो बढ़ा बवाल

Bihar Crime News: जमुई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव हो गया। घटना में SHO समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना गेट के समीप शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया। घटना में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, एसआइ दीपक कुमार, एसआइ अमरजीत कुमार, जवान अमित कुमार, नितेश कुमार झा और महिला जवान प्रियंका कुमारी घायल हो गए। 



घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सोहजाना से बड़ी संख्या में आए युवक गणेश प्रतिमा लेकर रेलवे तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे। जुलूस में डीजे भी बजाया जा रहा था। 



थाना गेट के समीप पहुंचने पर डीजे पर तेज आवाज में कथित रूप से अश्लील गाना बजाया जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवकों से गाना बंद करने तथा आवाज कम करने को कहा। इसी बात को लेकर कुछ युवक आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।



अचानक हुए पथराव से थाना परिसर और गेट के समीप अफरातफरी मच गई। घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू की और 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया।उक्त सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता