ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

JAMUI: डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा

जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने देवघर से केशव दुबे गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रंगदारी में इस्तेमाल मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं।

bihar
रंगदारी मामले का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से कुछ दिन पहले अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह खबर फर्स्ट बिहार ने भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मीडिया में यह मामला आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और चार अपराधियों को देवघर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के बारे में बताया जाता है कि ये देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के गुर्गे हैं.


जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जमुई पुलिस ने  गुरूवार को देवघर से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है। जिसकी जानकारी गुरूवार की दोपहर 3 बजे एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर दी है। 


बता दें कि डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह ने 10 जून को जमुई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में यह बात सामने आया कि देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे और सौरभ परिवाल के दोस्त नीतीश झा के जरिए डॉक्टर का मोबाइल नंबर हासिल किया गया। जिसके बाद उन्हें फोन कर 20 लाख रूपये रंगदारी मांगी गयी थी। 


गिरफ्तार आरोपियों में केशव दुबे का भाई हरिओम दुबे भी शामिल है। अन्य आरोपियों में विश्वनाथ कापरी, विकास परिवाल उर्फ भाखर और नयन शांडिल्य उर्फ मोनू हैं। इन सभी के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और सिम बरामद हुआ है।


जांच में पता चला कि रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया सिम कुछ दिन पहले देवघर के खरहौल गांव के नीतीश सिंह से जसीडीह स्टेशन पर चोरी हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों का देवघर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता