ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

जमुई और गिद्धौर में पंचायत चुनाव कल, एक दिन पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है। जहां नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे 30 KG विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। एसएसबी और जमुई पुलिस की संयुक्त सर्च ऑपरेश

जमुई और गिद्धौर में पंचायत चुनाव कल, एक दिन पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है। जहां नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे 30 KG विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। एसएसबी और जमुई पुलिस की संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली है। इस बात की पुष्टि भी हो गयी है।


 जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुंडघाट जंगल से विस्फोट मिला है। जो प्लास्टिक के दो जार में छिपाकर रखा गया था।  नक्सलियों ने इसे जंगल में छिपाकर रखा था। शायद उनकी मंशा बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। लेकिन पुलिस और एसएसबी ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


 नक्सलियों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान कर रखा है। लेकिन पंचायत चुनाव के तीसरे चरण से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। गौरतलब है कि 8 अक्टूबर यानी कल शुक्रवार को जमुई और गिद्धौर में पंचायत चुनाव होने हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य EVM और मतदान पेटी में बंद हो जाएगा। तीसरे चरण के मतदान के परिणाम की घोषणा 10-11 अक्टूबर को की जाएगी।