ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

ट्रिपल मर्डर से सनसनी: 62 साल के बुजुर्ग ने पत्नी, बेटे और प्रेग्नेंट बेटी को मार डाला

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर टांगी से हमला कर अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर L3-13 में पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


आरोपी की पहचान टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी 62 वर्षीय रविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने टांगी से हमला कर अपनी 55 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह, 30 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार और 31 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा। 


जानकारी के मुताबिक, मृतक बेटी की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी और वह प्रेग्नेंट थी। सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद सिद्धगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार सामान्य जीवन जी रहा था और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। 


मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि पिछली रात उसकी अपने ससुर से फोन पर बात हुई थी और बातचीत पूरी तरह सामान्य थी। वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि घर के अलग-अलग कमरों में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी की हत्या किचन में की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी वारदात के बाद भी घर में ही मौजूद रहा।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी पुलिस को नहीं बताया है। पुलिस सभी मोबाइल नंबरों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।