ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

जमीनी विवाद के कारण भाई ने लिया चचरे भाई की जान, लोहे के रॉड से किया हमला

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने पिट- पीटकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। यह घटना नयागांव थाना इलाके

जमीनी विवाद के कारण भाई ने लिया चचरे भाई की जान, लोहे के रॉड से किया हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने पिट- पीटकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। यह घटना नयागांव थाना इलाके के हांसपुर गांव की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने चचेरे भाई की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र से हांसपुर गांव की है। यहां हांसपुर गांव निवासी गोनू सिंह का अपने ही चाचा के साथ घर के पास के करीब 5 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 10 साल से विवाद चल रहा था। इसी मामले में आज फिर से एक बार विवाद शुरू हुआ तो बात एक जान लेकर खत्म हुई। 


जानकारी के अनुसार, आज सुबह गोनू सिंह और उसके चचेरे भाई के बीच जमीन मामले को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। गोनू सिंह का चचेरा भाई अपनी भाभी के साथ कहासुनी कर रहा था तभी गोनू सिंह दूध लेकर वहां पहुंचा और इसका विरोध किया। तभी,उसके चाचा और भाईयों ने गोनू सिंह के ऊपर लोहे की रड से हमला कर दिया। जिसमें गोनू की जान चली गई।  


गौरतलब हो कि, 5 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 10 साल से दोनों चचेरे भाइयों में विवाद चल रहा था। लेकिन विवाद का निपटारा नहीं हुआ इसको लेकर बीच-बीच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना होती रहती थी। लेकिन,आज विवाद इतना बढ़ गया कि गोनू की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।मृतक के परिजनों ने कहा की जमीन विवाद को लेकर पीट-पीट कर हत्या की गई है। वहीं ,मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि गोतिया के बीच जमीन को लेकर विवाद था इसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता