ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

जमीनी विवाद को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

BHOJPUR : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की टीम लगातार सख्त रबैया अपना रही है।लेकिन, अपराध का ग

जमीनी विवाद को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की टीम लगातार सख्त रबैया अपना रही है।लेकिन, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब बिहार के भोजपुर से एक जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की खबर निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहसी गांव के समीप एक सेवानिवृत्त शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इनकी हत्या के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक आज से करीब 20 साल पहले बिक्रमगंज के बड़गईया मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे।


बताया जा रहा है कि, मृतक का पिछले कई सालों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर वो थाने तक जा चुके थे। इसके बाद मामला कुछ दिन के लिए शांत भी हो गया था, लेकिन पिछले दिनों इसी को लेकर उनकी कुछ लोगों से झड़प हो गई थी। जिसके बाद अब उनकी पिट- पीटकर हत्या कर दी गई।  इस घटना के पीछे इन लोगों का हाथ था, इसकी जानकारी अभी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इस घटना में मृत शिक्षक की पहचान 75 वर्षीय राजरूप सिंह के रूप में हुई है। 


इधर, इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने चार नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी की है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। इस घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी