ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

जालसाजों ने खाते से उड़ाये 3.40 लाख रुपये, बेटी की शादी के लिये रखे थे पैसे

NAWADA : साइबर क्राइम की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला नवादा शहर के गढ़ पर मुहल्ले का है, जहां जालसाजों ने महिला खाता धारक के खाते से तीन लाख चालीस हज़ार रुप

जालसाजों ने खाते से उड़ाये 3.40 लाख रुपये, बेटी की शादी के लिये रखे थे पैसे
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  साइबर क्राइम की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला नवादा शहर के गढ़ पर मुहल्ले का है, जहां जालसाजों ने महिला खाता धारक के खाते से तीन लाख चालीस हज़ार रुपये उड़ा दिए. पीड़िता ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना शहर के गढ़ पर मुहल्ले की है. जहां कुछ जालसाजों ने एक महिला के खाते से गलत तरीके से पैसे की निकासी की. बताया जा रहा है कि रेखा देवी मंगलवार को अपने पासबुक को प्रिंट करने बैंक गई थी, लेकिन के बाद देखी की उसके खाते में मात्र 316 रुपये बची थी, खाता देखते ही रेखा देवी के होश उड़ गए. 


रेखा देवी ने बताया कि जब उन्होंने प्रिंट करवाकर देखा कि मेरे खाते में मात्र 316 रुपया बचे हैं तो उनके होश ही उड़ गए. उन्होंने ये पैसे अपने बेटी की शादी के लिए जमा किये थे, लेकिन जालसाजों ने एटीम के माध्यम से सारा पैसा गलत तरीके से निकाल लिया. उन्होंने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक और नगर थाने को आवेदन के माध्यम से दी है. उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द जालसाजों को गिरफ्तार करेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता