ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मेन रोड को किया जाम

JAHANABAD : इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहां 6 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घ

डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मेन रोड को किया जाम
First Bihar
2 मिनट

JAHANABAD :  इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहां 6 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मेन रोड को जाम कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी का है, जहां टाली किनारे गांव में 6 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. मृतक बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बच्चे की अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण उसे इलाज के लिए जहानाबाद शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.


इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-83 पर पटना-गया मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. मामले की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नाराज लोगों को समझा-बुझाकर परिचालन व्यवस्था बहाल करने का प्रयास जारी है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता