ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

जहानाबाद से युवक का शव हुआ बरामद, मौत पर संस्पेंस

JEHANABAD : बिहार में अपराध अपने चरम पर हैं। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते हों। वहीं, अपराधियों के इस बढ़ते तांडव से पुलिस महकमे

जहानाबाद से युवक का शव हुआ बरामद, मौत पर संस्पेंस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराध अपने चरम पर हैं। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते हों। वहीं, अपराधियों के इस बढ़ते तांडव से पुलिस महकमे में लगातार इसके रोकथाम को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, लेकिन इसके बाबजूद अपराध कम होता नहीं दिखा रहा है। इसी कड़ी में अब जहानाबाद जिलें से एक अपराध की खबर निकल कर सामने आ रही है।  जहां सुबह - सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर भेलावर ओपी क्षेत्र के हाटी गांव में सुबह-सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल गांव के ही रहने वाले एक युवक सुमित कुमार का शव घर के बगल में ही पड़ा हुआ था। शव के बगल में ही युवक की बाइक और सल्फास की गोलियां पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची। 


एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है। एसडीपीओ अशोक पांडे ने बताया कि युवक एक दिन पहले कई लोगों से कुछ काम के लिए 11 हज़ार रुपए का डिमांड कर रहा था। पैसे नहीं होने की वजह से सुमित डिप्रेशन में भी था। हालांकि,अशोक पांडे ने यह भी बताया कि पुलिस दूसरे एंगल से भी इसकी जांच करेगी। 


पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा हुआ था। ज्यादातर समय वह जहानाबाद शहर में ही रहता था। कल शाम के बाद से घर से निकला उसके बाद घर नहीं लौटा। आज सुबह जब लोगों ने गांव के बगल में उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है लेकिन एक युवक की मौत से गांव के लोग सदमे में है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता