ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

जब प्यार चढ़ा परवान तो कर ली शादी, लेकिन महज 5 महीने में ही उठाया यह खौफनाक कदम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुशाही गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब अचानक एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्

जब प्यार चढ़ा परवान तो कर ली शादी, लेकिन महज 5 महीने में ही उठाया यह खौफनाक कदम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुशाही गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब अचानक एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति और उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।


बताया जाता है कि मृतका काजल और आकाश एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच महीने पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। बेटी के फैसले के आगे उसके पिता को झूकना पड़ गया। बेटी की खुशी के लिए पिता ने प्रॉपर्टी बेचकर कार खरीदी और उसे दामाद को गिफ्ट किया क्योंकि बेटी से कार की मांग की जा रही थी। 


आकाश का रहन सहन शुरू से ठीक नहीं था। वह हमेशा असामाजिक तत्वों के साथ रहता था यह सब जानते हुए भी पिता ने अपनी बेटी के प्यार को नहीं ठुकराया और उसे मंजूर करते हुए कई गिफ्ट दिये। जिसमें सबसे बड़ा गिफ्ट कार था। जिसे वे अपनी जमीन बेचकर दिये थे। सोचा था कि बेटी को वो खुश रखेगा। लेकिन आकाश का लालच कम नहीं हो रहा था। आए दिन वह पत्नी काजल के सामने कई तरह की मांग रखता था और पिता से इसे पूरा कराने की बात कहता था। 


आकाश का संगत सही लोगों के साथ नहीं रहने के कारण वह नशे का भी आदि हो गया था। पति के रवैय्ये से काजल भी परेशान रहती थी। उसकी गलतियां पर टोका करती थी जो आकाश और उसके दोस्तों को नागवार गुजरता था। एक दिन अचानक किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई और उसी दिन पति अपने एक दोस्त के साथ घर पहुंचा और काजल के सीने में गोली उतार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद पति और उसका दोस्त दोनों मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि आकाश अक्सर बेटी दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करता था। हमेशा कुछ ना कुछ मांग किया करता था। उसकी हर इच्छा को हमलोग पूरा करते जा रहे थे। सोचते थे कि बिटिया खुश रहेगी। दामाद की मांग पूरा करते करते उन्होंने प्रॉपर्टी तक बेच डाली। तब भी दामाद की मांग पूरी नहीं हुई। वह आए दिन कुछ ना कछ फरमाइस करता था बेटी को कहता था बाप से मांग कर यह लाओ। मांग पूरी नहीं होने वह काजल को शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान किया करता था। 


आकाश की संगत खराब थी उसका कई क्रिमिनल के साथ उठना बैठना होता था। इसी बात का विरोध काजल करती थी। जो आकाश और उसके दोस्त को नागवार गुजरा और सभी ने मिलकर काजल को जान से मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है आरोपी पति और उसके दोस्त की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली है। हालाकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि यह दावा पुलिस कब पूरा कर पाती है।