ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

होम्योपैथिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में छापा, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

JAHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बीते दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच में यह बात सामने आई थी कि होम्योपैथि

होम्योपैथिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में छापा, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बीते दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच में यह बात सामने आई थी कि होम्योपैथिक दवा से बने शराब को पीने से मौतें हुई थी। जिसके बाद सरकार ने सभी डीएम और एसपी को होम्योपैथिक दवा सेंटरों पर जांच करने का आदेश दिया। 


इसी क्रम में आज जहानाबाद में कई जगहों पर छापेमारी की गयी। नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन रोड स्थित एक होम्योपैथिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में भी छापेमारी की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय एवं नगर थानाध्यक्ष की देख-रेख में होम्योपैथिक दवा बनाए जाने की फैक्ट्री में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री से मिले सैंपल को ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता