ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

हत्या के एक मामले में पूर्व विधायक और उनकी पत्नी को उम्रकैद की सजा, 60 हजार रुपया अर्थदंड भी कोर्ट ने लगाया

SASARAM: सासाराम कोर्ट ने बिक्रमगंज के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनकी पत्नी कुसुम देवी को हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनायी गयी है। इसके साथ ही 60 हज़ार रुपये का

हत्या के एक मामले में पूर्व विधायक और उनकी पत्नी को उम्रकैद की सजा, 60 हजार रुपया अर्थदंड भी कोर्ट ने लगाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम कोर्ट ने बिक्रमगंज के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनकी पत्नी कुसुम देवी को हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनायी गयी है। इसके साथ ही 60 हज़ार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।


बता दें कि वर्ष 2017 में बिक्रमगंज के तेंदुनी में सलेहा खातून नामक एक बच्ची की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में वादी मुन्ना कुमार ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में एडीजे तीन के अदालत ने पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनकी पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।


बता दें कि आपसी रंजिश में पूर्व विधायक पर फायरिंग का आरोप था। इस मामले में पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनकी पत्नी कुसुम देवी को दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए एडीजे-3 राजेश कुमार बच्चन की कोर्ट ने मामले में अन्य 3 आरोपियों को रिहा कर दिया। 


जबकि विधायक एवं उनकी पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बिक्रमगंज थाना में 84 / 2017 मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आज सजा सुनाई गई है। बता दें कि ADJ-3 का कोट सांसद विधायक के लिए विशेष रूप से बनाई गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता