ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

BPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारी

BPSC TRE-4.0 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग के अनुसार संशोधित विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव के बाद 21 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

बिहार न्यूज
टीआरई-4 पर आया ताजा अपडेट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग की ओर से जारी नई आवश्यक सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।  


हालांकि, आयोग ने अभी इसे अंतिम तिथि के तौर पर घोषित नहीं किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से “21.09.2026 से प्रारंभ होने की संभावना” कही गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आयोग TRE-4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी करेगा और ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।


1 सितंबर से शुरू होना था आवेदन

TRE-4.0 के लिए पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक आवेदन करने का अवसर मिलना था और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई थी। 


लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले आयोग ने इसे स्थगित कर दिया। इसके पीछे प्रक्रियात्मक बदलाव का हवाला दिया गया था। अब एक सितंबर को जारी नई आवश्यक सूचना में आयोग ने संभावित नई तारीख सामने रखी है।


21 सितंबर से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

BPSC की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या 14/2026, चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।


इन संशोधनों के बाद आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। 


इसका मतलब यह है कि अभ्यर्थियों को फिलहाल 21 सितंबर की संभावित तारीख को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए, लेकिन अंतिम आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क, पात्रता अथवा अन्य नियमों के लिए संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा।


32,388 पदों पर भर्ती का था प्रावधान

TRE-4.0 के मूल विज्ञापन में बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती का प्रावधान किया गया था। इन पदों में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के पद शामिल हैं। पहले जारी विवरण के अनुसार कक्षा 1 से 5: 3,847 पद, कक्षा 6 से 8: 8,563 पद, कक्षा 9 से 10: 3,877 पद ओर कक्षा 11 से 12: 16,101 पद यानि कुल 32,388 पदों पर बहाली होनी थी।


हालांकि, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले संशोधित विज्ञापन जारी किया जाना है। इसलिए अभ्यर्थियों को पदों की संख्या और अन्य शर्तों के संबंध में नए विज्ञापन को ही अंतिम आधार मानना चाहिए।


अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?


BPSC के नए नोटिस के बाद TRE-4.0 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण तारीख 21 सितंबर 2026 हो गई है। हालांकि यह तारीख अभी संभावित है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे संशोधित विज्ञापन जारी होने का इंतजार करें। अपनी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करें। 

 आवेदन से पहले संशोधित विज्ञापन में पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, विषयवार पद और परीक्षा से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ें। आवेदन और परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।


क्या परीक्षा की तारीख भी जारी हुई?

 21 सितंबर की सूचना आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावित तारीख से संबंधित है, परीक्षा की तारीख से नहीं। इसलिए अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनधिकृत परीक्षा तिथि पर भरोसा नहीं करना चाहिए।


TRE-4.0 को लेकर आयोग की ओर से जारी संशोधित विज्ञापन आने के बाद ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया, पदों का अंतिम विवरण और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।


अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा अपडेट


कुल मिलाकर, TRE-4.0 के अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर से शुरू होने वाला इंतजार अब 21 सितंबर की संभावित तारीख तक पहुंच गया है। BPSC ने साफ कर दिया है कि संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक बदलाव के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। 


हालांकि 21 सितंबर को आवेदन शुरू होने की संभावना जताई गई है। इसे अंतिम आवेदन तिथि न समझें। अंतिम और मान्य जानकारी BPSC के संशोधित विज्ञापन और आधिकारिक नोटिस से ही मानी जाएगी।

BPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारी