ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार: हथियार लहराते और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते युवक का वीडियो हुआ वायरल

SAHARSA: शादी समारोह या खुशी के मौके पर हथियार लहराना कुछ लोग अपना स्टेटस मानते हैं तो वही कुछ लोग वर्चस्व और इलाके में खौफ बनाए रखने के लिए ऐसा करते है। हथियारों का प्रदर्शन

बिहार: हथियार लहराते और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते युवक का वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: शादी समारोह या खुशी के मौके पर हथियार लहराना कुछ लोग अपना स्टेटस मानते हैं तो वही कुछ लोग वर्चस्व और इलाके में खौफ बनाए रखने के लिए ऐसा करते है। हथियारों का प्रदर्शन करना अब शौक बनता जा रहा है। बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते और कट्टा लहराते वीडिया पहले भी वायरल हो चुका है। 


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है और शायद यही कारण है कि बेखौफ होकर लोग हाथ में कट्टा लेकर बार बालाओं के साथ एक बार फिर से ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस बार सहरसा से एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।


सहरसा के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के सतवेर गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक ने हथियार का प्रदर्शन किया और बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। बार डांसरों के साथ 3 और युवक डांस कर रहा था। चारों युवकों का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने और का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक हाथ में कट्टा लहराता दिख रहा है और कमर में कट्टा खोसते हुए भी नजर आ रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीते कुछ दिन पहले का है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में एक शादी समारोह था। मोहित यादव का पुत्र रविन्द्र यादव भोजपुरी गाने पर चल रहे डांस के बीच हथियार लहराने लगा। जो इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख रहा है। युवक बेखौफ होकर हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। 


वहीं डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर ठुमके भी लगा रहा है। देखकर ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि 1st. बिहार नहीं करता है। इधर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गयी है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।