ब्रेकिंग
अगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीअगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

हाजीपुर स्टेशन के पास 3 अपराधियों ने युवक से 5 हजार कैश और मोबाइल छीना, विरोध करने पर मारा चाकू

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन के पास सोमवार एक 15 वर्षीय किशोर से तीन युवकों ने मोबाइल और ₹5000 छीन लिया। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar
बिहार में अपराधी बेलगाम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर समाप्त हो गया है। तभी तो ये लगातार आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन के पास की है जहां 3 की संख्या में आए बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाया। मोबाइल और 5000 हजार रुपया नकद छीन लिया। 


जब युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान महनार थाना क्षेत्र के लावापुर पचरुखी गांव के लालाबाबू राय के 15 वर्षीय पुत्र रवि राज के रूप में हुई है। रवि राज ने कोलकाता से बलिया सियालदा एक्प्रेस ट्रेन पकड़ा था। सोमवार की सुबह तीन बजे वह हाजीपुर स्टेशन उतरा था। कोलकाता जाने से पहले हाजीपुर में किराना दुकान में काम करता था। 


हाजीपुर मे टेंपू चालक से दोस्ती थी तो इसलिए वह हाजीपुर में ही अपने साथी के साथ रह गया था। शाम 7:00 बजे के करीब उसका साथी हाजीपुर स्टेशन छोड़कर अपने घर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद स्टेशन से बस पकड़कर जाढ़ूआ जाता और वहां से महनार के लिए गाड़ी पकड़ता लेकिन इसी बीच उसके साथ छिनतई की गई। विरोध करने पर 3 बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल हो गया। 


वही तीसरे को पकड़कर घायल रविराज ने स्टेशन के पास खड़े आरपीएफ के जवान को हवाले करने लगा तब उसे जवान ने कहा कि बाबू छोड़ दो इसको..ई सब का डेली का काम है..तुम अपना इलाज़ करवाओ पहले..जिसके बाद आरपीएफ वहां से चली गयी और अपराधी फरार हो गया। जबकि बुरी तरह घायल युवक रोड पर छटपटाने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने ही इस घटना की सूचना युवक के घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता