ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

पीड़िता ने युवक को 25 बार मारा चाकू, रेप और ब्लैकमेल करने से थी परेशान

DESK: एक युवक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ कई बार रेप कर चुका था. युवक की हरकतों से परेशान महिला ने युवक की हत्या कर दी. महिला इतना गुस्सा में थी कि उसने आरोपी को 25

पीड़िता ने युवक को 25 बार मारा चाकू,  रेप और ब्लैकमेल करने से थी परेशान
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  एक युवक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ कई बार रेप कर चुका था. युवक की हरकतों से परेशान महिला ने युवक की हत्या कर दी. महिला इतना गुस्सा में थी कि उसने आरोपी को 25 बार चाकूओं से गोद डाला. जिससे युवक की मौत हो गई. यह घटना मध्य प्रदेश के गुना की है. 

15 साल से कर रहा था रेप

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक 15 साल से उसके साथ रेप कर रहा था. उस समय वह नाबालिग थी. तब से उसके साथ वह रेप करते आ रहा था. महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक बृजभूषण पहली बार उसके साथ 2005 में रेप किया था. उस समय वह 16 साल की थी. उसके बाद से वह जबरन उसके साथ 15 सालों के बीच कई बार रेप किया. वह वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे ब्लैकमेल कर रहा था. वह अशोकनगर इलाके में रहती है वही मृतक भी उसी इलाके में रहता था. 

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसकी शादी एक शख्स के साथ हो गई तो उसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. हत्या की रात वह घर में अकेली थी. इस दौरान ही बृजभूषण शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और उसके साथ फिर से रेप करने की कोशिश करने लगा. गुस्से में उसने 25 बार चाकू मारी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

टैग्स