ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, मेला घुमने निकली दूसरी बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विशंभरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद

गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, मेला घुमने निकली दूसरी बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

  GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विशंभरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करा और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों ने तीन युवकों को नामजद बनाया है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही दुष्कर्म के बाद हत्या करने का भी एक मामला सामने आया है। नवरात्र में मेला घुमने बच्ची निकली थी। इस दौरान वह लापता हो गयी थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।  


पहला मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते रविवार की सुबह करीब 4 बजे एक नाबालिग किशोरी घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान दो लोगों ने मुंह बांध कर अपने साथ ले गये और एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पहुंचे एक युवक ने उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


 लोक लाज के डर से पीड़िता ने यह बात छिपाकर रखी थी। लेकिन जब उसने अपने परिजनों को यह बात बतायी तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गये। परिजनों ने विशंभरपुर थाने में 3 लोगों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए गोपालगंज भेजा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 


वही दूसरी घटना गोपालगंज के मांझा स्थित भैसही मलाही टोला की है जहां एक चार साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या की गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि बच्ची दुर्गा पूजा घुमने के लिए गयी थी इसी दौरान वह लापता हो गयी थी और आज उसका शव बरामद किया गया। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता