ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

बिहार : डायन बताकर महिला को मारी गोली, होली के दिन अंधविश्वास

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज जिले से.. यहां एक महिला को डायन बताकर गोली मार दी गई है। घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना इलाके की है। यहां छितौनी गांव में एक महिला को इसलिए गोली मार द

बिहार : डायन बताकर महिला को मारी गोली, होली के दिन अंधविश्वास
Editor
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज जिले से.. यहां एक महिला को डायन बताकर गोली मार दी गई है। घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना इलाके की है। यहां छितौनी गांव में एक महिला को इसलिए गोली मार दी गई कि उस पर डायन होने का लोगों को शक था। गोली लगने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान में जुटी हुई है। 


जिस महिला को गोली मारी गई है उसका आरोप है कि पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। महिला के जेठ संजय साह पर गोली मारने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि छितौनी गांव के रहने वाले संजय साह का बेटा 2 साल पहले घर से गायब हो गया था। इसके बाद पड़ोसी राजू साह की पत्नी सीमा देवी पर डायन होने का आरोप लगाया गया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी। 


बताया जा रहा है कि आज संजय साह होली खेलने के बाद सीमा देवी के घर पहुंचा और उसे अचानक से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय मौके से फरार हो गया किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस इस पूरे घटना के बाद महिला का बयान लेने के लिए गोरखपुर निकली है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता