ब्रेकिंग
Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा

गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की हुई मौत, डीएम ने की पुष्टि

GOPALGANJ: जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जबकि गोपालगंज डीएम ने 9 लोगों की मौत और 7 लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहमदप

गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की हुई मौत, डीएम ने की पुष्टि
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जबकि गोपालगंज डीएम ने 9 लोगों की मौत और 7 लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहमदपुर के तीन गांवों में शराब का सेवन लोगों ने किया था। मोहमदपुर, कुशहर और तुरहा टोला के लोगों ने शराबी पी थी। 


जिसमें 10 लोगों की मौत की बात सामने आई थी। जबकि 7 लोग अब भी बीमार हैं। खुद गोपालगंज डीएम ने इस बात की पुष्टि की है। घटना के बाद प्रशासन की टीम माइकिंग के जरीय लोगों से अपील कर रही है कि यदि वे शराब पीकर घरों में हैं तो पहले मेडिकल टीम से अपनी जांच करवा ले। यदि समय पर इलाज होगी तब लोगों की जान बच सकती है। इस दौरान लोगों से यह भी अपील की गयी कि यदि कही भी शराब मिलने की बात सामने आए तो इसकी सूचना सबसे पहले प्रशासन को दें। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   


गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 हो गई। महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में सात लोग बीमार हैं। हालांकि प्रशासन ने अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है। उधर बेतिया में आठ लोगों की शराब से जान चली गई। इससे दोनों जिलों में अब तक 17 की मौत हो चुकी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता