ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनामBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

गोपालगंज में चाकूबाजी के दौरान तीन महिलाएं घायल, एक की हालात है गंभीर

GOPALGANJ : बिहार में हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोपालगंज में चाकूबाजी की एक वारदात के दौरान 3 महिलाएं घायल हो गई हैं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा र

गोपालगंज में चाकूबाजी के दौरान तीन महिलाएं घायल, एक की हालात है गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोपालगंज में चाकूबाजी की एक वारदात के दौरान 3 महिलाएं घायल हो गई हैं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है । घटना गोपालगंज नगर थाना इलाके के हजियापुर मोहल्ले की है। यहां पहले से चले आ रहे एक आपसी विवाद में झड़प हुई और चाकूबाजी के दौरान महिलाएं घायल हो गई।


घायल महिलाओं को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो महिलाएं मामूली तौर पर घायल हैं जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन महिलाओं को चाकू लगी है। उनमें कमरुल निशा जरीना खातून और शबाना खातून शामिल है । कमरुल निशा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, हजियापुर गांव के रहने वाले कासिम कुरैशी और आजाद के परिवारों के बीच कई सालों से आपसी विवाद चल रहा है। इसी मामले में रविवार को मोबाइल की खरीद बिक्री से जुड़ा एक नया विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों तरफ से पहले गाली गलौज हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से महिलाओं पर हमला बोला गया जिसमें 3 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।