ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar Crime News: घर से लापता 7वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब घर से लापता सातवीं क्लास के छात्र का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पुल

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब घर से लापता सातवीं क्लास के छात्र का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


छात्र की पहचान पिपरहिया गांव निवासी जगलाल महतो के 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 7वीं क्लास के छात्र मनीष कुमार बीते बुधवार को सुबह 9 बजे अपने घर से उर्दू मकतब, पिपरहिया में पढ़ने के लिए गया था और वहां से लापता हो गया।


जब देर शाम छात्र के परिजनों ने छात्र की इधर-उधर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी जब मनीष का पता नहीं चला तो परिजनों ने बरौली थाना में छात्र के लापता होने का आवेदन दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गाव के पास के तालाब में मनीष का शव तैरते देख इसकी सूचना पुलिस को दिया। 


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिधवलिया प्रभारी एसडीपीओ कुमार सोमेश ने बताया कि बरौली थाना के पिपरहिया गांव के जगलाल महतो के 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार का शव तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज