ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे दो शराब तस्कर, मची अफरा-तफरी

गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर से शराब तस्करी के दो आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
एक आरोपी राजा पांडेय को दोबारा गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:- गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब तस्करी के दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। हालांकि पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को कुछ ही देर में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।


मामला गोपालगंज जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम दो शराब तस्करों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। दोनों आरोपियों को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से दस-दस पेटी शराब बरामद की गई थी।


बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने हाथों से हथकड़ी सरका ली और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


फरार होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पीछा शुरू किया और घेराबंदी कर एक आरोपी राजा पांडेय को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। फिलहाल एक आरोपी दोबारा पुलिस हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ