ब्रेकिंग
राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...

घूसखोर है 'सुशासन' की पुलिस ! रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो वायरल, देखिये

MOTIHARI: बिहार की नीतीश सरकार सुशासन राज के लाख दावे कर ले, लेकिन खाकी वर्दी को दागदार करने वाले पुलिसवालों की कमी नहीं है. आए दिन कभी पुलिसकर्मी दारू के नशे में टल्ली होकर झ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार की नीतीश सरकार सुशासन राज के लाख दावे कर ले, लेकिन खाकी वर्दी को दागदार करने वाले पुलिसवालों की कमी नहीं है. आए दिन कभी पुलिसकर्मी दारू के नशे में टल्ली होकर झूमते हुए पकड़े जाते हैं, तो कभी घूस लेते हुए. बिहार पुलिस के दारोगा का घूस लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है.


वायरल हो रहा ये वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का बताया जा रहा है. घूस लेते हुए दारोगा का ये वीडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस वाले ने कसमें खा ली हैं कि जेल जाएंगे तो जाएंगे, लेकिन बिना रिश्वत लिए काम नही करेंगे. वायरल वीडियो में दारोगा जी केस में मदद करने के लिए रिश्वत ले रहे हैं. 


इस वीडियो में दारोगा कह कह रहा है कि अगर कलम में दम होगा तो रुपया तो लोग लाकर पहुचा देंगे. दारोगा जी का रिश्वत लेने का नया तरीका आप वीडियो में देख सकते हैं. दारोगा बाबू रिश्वत हाथ में नहीं लेते हैं, रिश्वत के पैसों को बेड के नीचे रखवाते हैं. वीडियो में रिश्वत लेने वाला दारोगा हरसिद्धि थाना का रामदेव प्रसाद बताया जा रहा है. जो घिवधार पंचायत के लौकरिया के केस नम्बर 3/20 में कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये ले रहा है. हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि 1st बिहार-झारखंड नहीं करता है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता