ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

क्लीनिक जा रही महिला डॉक्टर का अपहरण, मधुबनी से पुलिस ने सकुशल बरामद किया

SITAMARHI : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत

क्लीनिक जा रही महिला डॉक्टर का अपहरण,  मधुबनी से पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Anamika
1 मिनट

SITAMARHI : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के चंदवा के पास की है, जहां अपराधियों ने महिला डॉक्टर को कार सहित अगवा कर लिया.  

 महिला डॉक्टर का नाम डेजी कुमारी है जो रीगा में अपना निजी क्लिनिक चलाती है. महिला डॉक्टर अपने कार से क्लीनिक जा रही थी इसी दौरान दो अपहरणकर्ताओं ने कार के साथ उनका अपहरण कर लिया .

अपहरणकर्ता डॉक्टर को लेकर मधुबनी जिला की तरफ भागे, इसके बाद सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने मधुबनी जिले के एसपी से संपर्क किया जिसके बाद गठित टीम में बेनीपट्टी से महिला डॉक्टर को अपराधियों से मुक्त करा लिया. साथ ही दोनों अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया  गया है. इस घटना में महिला डॉक्टर के कार चालक की संदिग्ध भूमिका की भी जांच कर रही है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता