ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

घर से बुलाकर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, मृतक के बेटे ने पुलिस को दी अहम जानकारी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर की है। जहां बाइक सवार त

घर से बुलाकर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, मृतक के बेटे ने पुलिस को दी अहम जानकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर की है। जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान 40 वर्षीय उमेश गिरी के रूप में की गयी है। मृतक के बेटे अमन ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अमन ने एटीएम फ्रॉड गैंग से जुड़े शातिर का नाम पुलिस को बताया है। 


मृतक के बेटे अमन ने यह भी जानकारी दी कि मौत से पहले उसके पिता ने बताया था कि अपने दो साथियों के साथ मिलकर रमेश ने उन्हें गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये है। 


फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। फरार आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।   


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश के साथ मृतक का बेटा अमन रहा करता था जो उमेश गिरी को ठीक नहीं लगता था। वह बेटे को रमेश के साथ रहने से मना करता था वही रमेश को भी बेटे से दूर रहने की बात कही थी।


 उमेश गिरी की यही बात रमेश को नागवार गुजरा। आरोपी ने घर से बुलाकर उमेश गिरी को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस मृतक के मोबाइल को भी खंगालने में जुट गयी है क्योंकि कॉल आने के बाद ही उमेश गिरी घर से निकला था और कॉल के ठीक बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें