ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

घर से बुलाकर किसान की हत्या, हत्या के बाद शव को दूसरे जिले में फेंका, रेलवे ट्रैक से मिला शव

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि किसी की भी हत्या करना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला गोपालगंज

घर से बुलाकर किसान की हत्या, हत्या के बाद शव को दूसरे जिले में फेंका, रेलवे ट्रैक से मिला शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि किसी की भी हत्या करना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला गोपालगंज का है, जहांं बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक 50 वर्षीय किसान की हत्या कर दी और शव को सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में फेंक दिया। दिघवारा पुलिस द्वारा जब इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवां निवासी दिलीप कुमार सिन्हा वारदात वाले दिन अपने घर में बैठे थे, इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजे किसी ने फोन कर उन्हें जमीन विवाद को लेकर हो रही पंचायती में शामिल होने के लिए बुलाया। जिसके बाद दिलीप सिन्हा पंचायती में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले लेकिन वापस घर नहीं लौटे।


देर शाम तक जब दिलीप सिन्हा घर नहीं लौटे तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गये और नगर थाने में पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद अपनी छानबीन शुरू की लेकिन दिलीप सिन्हा का कही पता नहीं चला। रविवार की सुबह सारण की दिघवारा पुलिस ने गोपालगंज पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास से दिलीप सिन्हा का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


पुलिस की मानें तो किसी पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों के फोन कॉल को ट्रेस कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।