ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत

घर में सोई नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले गया और खेत में किया दुष्कर्म, दोषी फरार

GAYA: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गया के शेरघाटी में सामने आया है। पीड़ित बच्ची को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने

घर में सोई नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले गया और खेत में किया दुष्कर्म, दोषी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गया के शेरघाटी में सामने आया है। पीड़ित बच्ची को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है।


पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी सदस्य घर के आंगन में सोए हुए थे तभी देर एक अज्ञात शख्स ने घर के बिजली कनेक्शन को काट दिया जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया। अंधेरे का फायदा उठा शख्स ने निंद में सोयी नाबालिक बच्ची को उठाकर खेल में ले गये जहां उसके साथ मुंह काला किया। 


रेप के बाद मूर्छित हुई बच्ची को घर पर लाकर छोड़ दिया। सुबह होने पर जब घर के सदस्यों की नजर बच्ची पर गयी तो उसके हाल को देखकर सभी हैरान रह गये। बच्ची बेहोश थी उसकी हालत काफी खराब थी। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां बच्ची की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शेरघाटी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दलबल के साथ शेरघाटी थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद और एसआई राकेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी की। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।