ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : ग्रेच्युटी का पैसा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था हेड क्लर्क, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने पीएचसी के हेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय स्थिति पीएचसी में अचानक हुई इस कार्रवाई के

बिहार : ग्रेच्युटी का पैसा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था हेड क्लर्क, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने पीएचसी के हेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय स्थिति पीएचसी में अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम गिरफ्तार हेड क्लर्क सुनील कुमार को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई।


बताया जा रहा है कि आरोपी हेड क्लर्क पीएचसी में काम करने वाली एक एएनएम की मौत के बाद ग्रेच्युटी की राशि दिलाने के नाम पर उसके पति से एक लाख रुपए की मांग की थी। एएनएम की मौत के बाद ग्रेच्युटी के 20 लाख रुपए उसके पति पंकज कुमार सिन्हा को मिलनी थी। पैसे पास करने के एवज में आरोपी हेड क्लर्क सुनील कुमार मृतक एएनएम के पति पर एक लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था। 


पैसे नहीं देने के कारण आश्रित को ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिल पा रहा थी।जिससे आजीज होकर पंकज कुमार सिन्हा ने इसकी शिकायत निगरानी से की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद सोमवार को निगरानी की टीम गया के टनकुप्पा पहुंची।आरोपी हेड क्लर्क पंकज कुमार सिन्हा से एडवांस के तौर पर 55 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा और उसे अपने साथ पटना ले गई। हेड क्लर्क से पूछताछ के बाद टीम उसे निगरानी कोर्ट में पेश करेगी।