ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

गणतंत्र दिवस हिंसा पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत 3 लोगों पर एक-एक लाख इनाम की घोषणा

DESK: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुसंधान जारी है। इस हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज वांटेड आरोपियों के लिए इनाम की घोषणा कर

गणतंत्र दिवस हिंसा पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत 3 लोगों पर एक-एक लाख इनाम की घोषणा
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुसंधान जारी है। इस हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज वांटेड आरोपियों के लिए इनाम की घोषणा कर दी है। गणतंत्र दिवस हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस ने वांटेड आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दीप सिद्धू के अलावे गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। वही इकबाल सिंह, सुखदेव सिह, जजबीर सिंह और बूटा सिंह पर भी 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 

दीप सिद्धू पर आरोप है कि लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के लिए उसने प्रदर्शनकारियों को उकसाने का काम किया था। इस दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ भी की गई थी। जिसके बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस नें दीप सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया। गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद से ही दीप सिद्धू फरार हो गया जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी है। वही दीप सिद्धू ने फेसबुक पर इस दौरान कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें वह खुद को निर्दोंष बता रहा है। दीप सिद्धू का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है ना ही ऐसा करने के लिए उसने किसी को उकसाया है। उसने यह भी बताया कि किसान नेताओं द्वारा उसे फंसाया जा रहा है।