ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Khagaria Crime News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार, 21 लाख का गहना और 6.58 लाख कैश जब्त

KHAGARIA: खगड़िया और समस्तीपुर रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के झिकटिया गांव में छापेमारी की। जहां से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया

Khagaria Crime News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार, 21 लाख का गहना और 6.58 लाख कैश जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया और समस्तीपुर रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के झिकटिया गांव में छापेमारी की। जहां से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से रेल पुलिस ने 21 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 6 लाख 58 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 295.50 ग्राम सोने का आभूषण और 2.73 किलो चांदी जब्त किया है। 


दरअसल इसी महीने 1 दिसंबर को जानकी एक्प्रेस में एक महिला के ट्रॉली बैग से करीब 12 लाख का गहना चोरी हो गया था। मामले में समस्तीपुर  GRP थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। मामले की जांच के दौरान स्टेशन पर लगे CCTV को खंगाला गया जिसमें  दो संदिग्ध लोग दिखे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  SIT ने कार्रवाई की। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इधर रेल डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में यह बाते सामने आई है कि जब्त आभूषण चोरी की दस घटनाओं की है।


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट