ब्रेकिंग
TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंडLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटTRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंडLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेट

गांधी मैदान ब्लास्ट केस में आज सजा का एलान, हुंकार रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट में 9 हैं दोषी

PATNA : गांधी मैदान ब्लास्ट केस में आज फैसले का दिन है। पटना की एनआईए को आज 9 दोषियों को सजा सुनाने वाली है। गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में सजा के बिंदु पर पटना एनआईए कोर्ट में स

गांधी मैदान ब्लास्ट केस में आज सजा का एलान, हुंकार रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट में 9 हैं दोषी
Editor
2 मिनट

PATNA : गांधी मैदान ब्लास्ट केस में आज फैसले का दिन है। पटना की एनआईए को आज 9 दोषियों को सजा सुनाने वाली है। गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में सजा के बिंदु पर पटना एनआईए कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने 27 अक्टूबर को मामले में 9 आरोपियों को अलग-अलग धाराओं में दोषी करार दिया था। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा की कोर्ट में सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर सीरियल बम ब्लास्ट 27 अक्टूबर 2013 को हुआ था। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 89 लोग घायल हुए थे। 


8 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। मुख्य छह आरोपित को देशद्रोह, आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या का प्रयास, यूएपीए एक्ट की धारा में दोषी करार दिया है। अन्य तीन दोषी पाए गए हैं। एक को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया है, जिन्हें दोषी करार दिया गया है, > उसमें इम्तियाज अंसारी, हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मुजीबुल्लाह अंसारी, उमर सिद्दकी, अजहरुद्दीन, अहमद हुसैन, फिरोज असलम और इफ्तेखर आलम शामिल है। एनआईए ने इस कांड में 187 अभियोजन गवाह पेश किए थे।


गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट केस में आज दोषियों को कोर्ट क्या सजा सुनाती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आपको बता दें कि साल 2013 में हुए इस सीरियल बम ब्लास्ट के बाद एनआईए को जांच का जिम्मा मिला था। एनआईए ने इस मामले में चार्जशीट दायर करते हुए 10 लोगों को आरोपी बनाया था कोर्ट की तरफ से दोषी करार दिए गए। दोषी करार दिए गए 9 लोग फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं।