ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

गांव - शहर अपराधियों का कहर ! CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबारी की गोली मारकर हत्या

NALANDA : बिहार के अन्य जिलों की बात तो अलग है, अब सीएम का गृह जिला भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। यहां भी बदमाश बेखौफ घूमते हुए नजर आ रही है। ताजा मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के प

गांव - शहर अपराधियों का कहर !  CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के अन्य जिलों की बात तो अलग है, अब सीएम का गृह जिला भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। यहां भी बदमाश बेखौफ घूमते हुए नजर आ रही है। ताजा मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर खरजमा गांव से जुड़ा हुआ है, यहां बदमाशों ने भूसा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, घात लगाए बदमाशों ने एक भूसा व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरजम्मा मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पटेल नगर टोला निवासी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह के (38) वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।  हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। ब घटना मृतक अजय सिंह के घर से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक अजय सिंह के बेटे शाहिल कुमार ने बताया कि- उसके पिता ड्राइवर के लिए खाना लेकर घर से निकले थे। जहां रास्ते में ही घेरकर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।फिलहाल परिजन किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।ड्राइवर ने फोन कर घर वालों को बताया कि जब वह खाना देकर घर लौट रहें थे। तभी अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोलीमार हत्या कर दी गई। घर और आस पड़ोस वाले सूचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।


इधर, इस मामले में छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है।