ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

फिर खुली शराबबंदी की पोल, शराब और कबाब के साथ चौकीदार का फोटो हुआ वायरल

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसे कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी सरकार ने पुलिस को दी है। लेकिन पुलिस वाले ही इस कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सहरसा में

फिर खुली शराबबंदी की पोल, शराब और कबाब के साथ चौकीदार का फोटो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसे कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी सरकार ने पुलिस को दी है। लेकिन पुलिस वाले ही इस कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सहरसा में शराब पीते एक चौकीदार का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में सिमरी बख्तियारपुर थाने का चौकीदार शराबबंदी के बावजूद शराब के साथ-साथ कबाब का लुफ्त उठाते नजर आ रहा है। यूं कहे तो पुलिस खुद शराबबंदी को नहीं मान रही है। 


इससे पहले भी सहरसा में शराब पीते थानेदार का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद नौहटा थाने पुलिस का बीच सड़क पर शराब पार्टी मनाते वीडियो सामने आया था। अब इसमें सिमरी बख्तियारपुर के चौकीदार का भी फोटो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल हो रहे इस तस्वीर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


मिली जानकारी के अनुसार वायरल फोटो में जो शख्स दिख रहा है वो सिमरी बख्तियारपुर थाने में तैनात चौकीदार सुलेन्द्र पासवान है। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि वह थाली में सलाद के साथ मीट और चावल लेकर कुर्सी पर बैठा है और थाली के ठीक पास में तीन डिस्पोजल गिलास भी रखा हुआ है जिसमें दो में शराब डाली गयी है और तीसरे में शराब की बोतल से गिलास में वह शराब डाल रहा है।  शराब में बिसलेरी का पानी मिला रहा है। वही वह फोन पर भी किसी से बात करता नजर आ रहा है। 


बता दें कि इससे पहले भी इस चौकिदार पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार द्वारा शराब मामले को लेकर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा गया था। चौकीदार पर शराब माफिया के साथ मिलीभगत कर अवैध उगाही करने का आरोप लगा था। फिलहाल पूरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है। वायरल फोटो की पुष्टि होने पर चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
र

रिपोर्टर

रितेश हन्नी

FirstBihar संवाददाता