ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

थाने में FIR दर्ज कराने गयी थी रेप पीड़िता, केस दर्ज नहीं करने वाले थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड

BAGAHA: एक रेप पीड़िता शिकायत दर्ज कराने थाने गयी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट महिला थाने के थानाध्यक्ष ने नहीं लिखी। फिर क्या था रिपोर्ट दर्ज नहीं करना थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। एसपी न

थाने में FIR दर्ज कराने गयी थी रेप पीड़िता, केस दर्ज नहीं करने वाले थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: एक रेप पीड़िता शिकायत दर्ज कराने थाने गयी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट महिला थाने के थानाध्यक्ष ने नहीं लिखी। फिर क्या था रिपोर्ट दर्ज नहीं करना थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। एसपी ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। 


एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि मामला भैरोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक वृद्ध ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया था। जिसके बाद पीड़िता पेंगनेंट हो गयी थी। परिजनों को बताया कि गांव के ही मुखलाल साह ने डरा धमका कर उसके साथ मुंह काला किया और जब वह गर्भवती हो गयी तब गर्भ गिराने के लिए बच्ची को दवा भी खिलाई गयी।


परिजन जब आरोपी के पास गये तब वृद्ध ने अपनी गलती भी स्वीकारी। वह परिजनों से माफी मांगने लगा। इसे लेकर पंचायत भी हुई और आरोपी पर दो लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। लेकिन जब नाबालिग बच्ची को लेकर परिजन महिला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। जिसके बाद महिला थाने के थानाध्यक्ष को आज निलंबित किया गया है।