ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

फाइनेंस कंपनी लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने 6 लुटेरों को दबोचा

NAWADA: फाइनेंस कंपनी में हुए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लूटकांड मामले में 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रजौली थाना

फाइनेंस कंपनी लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने 6 लुटेरों को दबोचा
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: फाइनेंस कंपनी में हुए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लूटकांड मामले में 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत अंतर्गत मंझियामारण जंगली क्षेत्र में बीते 8 मार्च को भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के अभिकर्ता से लूट हुई थी। जिसका पुलिस ने आज उद्भेदन किया। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी और आज इस मामले में सफलता हासिल हुई। 


एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि यह कंपनी लोगों को स्वाबलंबी बनाने के लिए लोन देने का काम करती है। कंपनी का एक अभिकर्ता लोगों से किस्त की राशि वसूल कर वापस लौट रहे थे। तभी वसूली के बाद लौटने के दौरान में टोपा पहाड़ी से सटे मंझियामारन जंगल के पास लुटेरों ने हथियार के बल पर अभिकर्ता के पास रहे करीब डेढ़ लाख रूपये लूट लिया। एसडीपीओ ने बताया कि लूट कांड की घटना को अंजाम देने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन रजौली थानाक्षेत्र का हैं और तीन झारखंड के डोमचांच थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। इन लोगों के पास से लूटी गई रकम में 17 हजार रुपये की बरामद की गई है।


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी लड़के 19 से 20 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया कि यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो ये सभी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते थे।  घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों में कोडरमा के चौधरीडीह निवासी पप्पू कुमार यादव, रोहित यादव उर्फ बौना, चंदन कुमार के अलावे रजौली थाना क्षेत्र के फगुनी गांव निवासी लालजीत कुमार तुरिया, विजय तुरिया एवं पप्पू कुमार तुरिया शामिल था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता